अजब गजब: शानदार इंटीरियर, खूबसूरत लोकेशन और सस्ती कीमत के बावजूद नहीं बिक रहा यह आलीशान बंगला, जानिए क्या है वजह

शानदार इंटीरियर, खूबसूरत लोकेशन और सस्ती कीमत के बावजूद नहीं बिक रहा यह आलीशान बंगला, जानिए क्या है वजह
  • इंग्लैंड का यह बंगला है काफी लग्जूरियस
  • सस्ती कीमत के बाद भी नहीं बिक रहा बंगला
  • जानिए क्या है पूरी वजह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दुनिया में हर किसी का यह सपना होता है कि उनका अपना एक आशियाना हो। ताकि वह यहां अपनी लाइफ सूकून से बीता सके। हालांकि, आज के समय में घर खरीदना हर किसी की बात नहीं है। लोग सारी जिंदगी काम करते रहते है। तब जाकर वह इतना पैसा जुटा पाते हैं कि वह घर खरीद पाए। मगर, इन दिनों इंग्लैंड का एक घर काफी सूर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, घर के साइज और लोकेशन के लिहाज से घर की प्राइसिंग काफी सस्ती रखी गई है। घर अंदर से काफी आलीशान है। जिसे देखने के आए दिन लोगों का तांता लग गया है। हालांकि, इसके पीछे एक रहस्य भी छुपा है।

घर की रखी गई इतनी कीमत

इसे लेकर डेली स्टार न्यूज वेबसाइट ने एक खबर भी प्रकाशित की है। इसमें बताया गया है कि इस इंग्लैंड स्थित इस बंगले का नाम आइल ऑफ वाइट है। इस विशाल बंगले में 6 कमरे हैं, जिसे बेचा जा रहा है। इसकी कीमत 4 करोड़ रुपये रखी गई है। हालांकि, सुनने में यह कीमत आपकी काफी महंगी लगेगी। मगर, यह घर की लोकेशन और उसके अंदर के इंटीरियर को देखकर उसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से कम की नहीं होगी। इतने कम कीमत होने पर भी इस घर को कोई खरीदने के लिए तैयार नहीं हो रहा है।

इसलिए नहीं बिक रहा घर

दरअसल, बंगले के अंदर कांच के टुकड़े, डीवीड प्लेयर, किताबें, बोर्ड गेम्स, ट्रे प्लेट्स और कुशन जैसी चीजों यहां वहां बिखरी पड़ी हैं। घर की छत ऊंची होने के बावजूद उसके ऊपर तक सामान लबालब भरा हुआ है। घर को में इतना कचरा इकट्ठा हो गया है कि घर के मालिक ने लोगों को मोटी चप्पल और जूते पहनकर आने की सलाह दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों को कूड़े-कचड़े के चलते उनके पैरों में कांटे चुब सकते हैं। इसके अलावा घर देखने आने वाले लोगों के अपने बच्चों को लाने से इनकार किया गया है। क्योंकि बच्चों को घर में कांटे और गंदगी से उनके स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

Created On :   11 April 2024 5:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story